नीमच:प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच में घोर लापरवाही बरतने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जीरन के लैब टेक्नीशियन अंकित शर्मा एव लीना सिंघाडिय़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।
क्या है मामला:
25.05.2026 को सीएचसी जीरन में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया था। पालसोड़ा निवासी श्रीमती रीना राठौर के पति अनिल राठौर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि लैब टेक्नीशियन अंकित शर्मा एवं श्रीमती लीना सिंघाडिय़ा द्वारा यूरिन ब्लड शुगर एवं एल्बुमिन की जांच किए बिना ही रिपोर्ट दे दी गई। परिजनों द्वारा बनाए गए वीडियो में भी ‘यूरिन सैंपल स्टैंड पर ही रखे रहे और मिनटों में रिपोर्ट बनाकर सौंप दी गई’ यह स्पष्ट हुआ। दैनिक भास्कर नीमच में भी इस संबंध में खबर प्रकाशित हुई थी।
जांच में पाई गई गंभीर लापरवाहियां:
शिविर में आई गर्भवती महिलाओं की यूरिन ब्लड शुगर एवं एल्बुमिन की जांच बिना किए ही रिपोर्ट जारी कर दी गई।
शासकीय सप्लाई के यूरिन एल्बुमिन स्ट्रीप का उपयोग न करने से हितग्राही को शुगर एवं एल्बुमिन का सही तथ्य नहीं मिल सका।
