इजरायल ने ईरान पर किया हमला

इजरायल ने ईरान पर किया हमला

तेहरान/यरूशलम 13 जून (वार्ता) इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों सहित कई सैन्य स्थलों पर हमला कर दिया है।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक बयान में पुष्टि की है कि उसके लड़ाकू विमानों ने पहले चरण का हमला पूरा कर लिया है, खास तौर पर ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में परमाणु ठिकानों सहित दर्जनों सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि चल रहे ऑपरेशन का लक्ष्य ‘ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल फैक्ट्रियों और ईरान की सैन्य क्षमताओं पर हमला करना’ है और यह ‘जितने दिन लगेंगे उतने दिन तक’ जारी रहेगा।

ईरान के सरकारी आईआरआईबी टीवी ने तेहरान की राजधानी और नतांज, खोंडब और खोरमाबाद के इलाकों में विस्फोटों की सूचना दी।

सरकारी टीवी के अनुसार तेहरान में एक आवासीय इमारत में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

हमले के बाद इज़रायल और ईरान दोनों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं। इज़रायल ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान में ‘एकतरफा’ हमले में किसी भी अमेरिकी सहायता या संलिप्तता से इनकार किया।

Next Post

सड़क दुर्घटना में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Fri Jun 13 , 2025
सिवनी: जिला अस्पताल के समीप स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत 45 वर्षीय कर्मचारी का गुरुवार की रात लगभग 10.30 बजे सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम कर परिवार को सौप दिया गया है। वही पुलिस अनुराग की मौत पर इसे सड़क दुर्घटना […]

You May Like