
भोपाल। शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पीछे मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में कल से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। यह धार्मिक आयोजन 12 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचिका एवं विदुषी ऋचा गोस्वामी द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण में वर्णित भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
मुख्य आयोजन से पूर्व तीन दिन तक रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। साथ ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया।
यह धार्मिक कार्यक्रम पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा एवं उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
