मुख्यमंत्री आज ग्वालियर में भव्य तिरंगा यात्रा में फहराएंगे तिरंगा

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार 11 अगस्त को ग्वालियर प्रवास के दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। ग्वालियर व्यापार मेला के मुख्य द्वार से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुआई में अपरान्ह लगभग 3 बजे भव्य तिरंगा यात्रा शुरू होगी। तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में दोपहर 2 बजे से ही रंगारंग एवं देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम शुरू हो जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मेला के मुख्य प्रवेश द्वारा से तिरंगा यात्रा आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री इस तिरंगा यात्रा में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार तक शामिल होंगे। इसके बाद तिरंगा यात्रा आकाशवाणी तिराहा व तानसेन रेसीडेंसी तिराहा होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया तिराहे तक पहुँचेगी।

भारतीय आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा थामकर इस यात्रा में बाइकर्स, सैन्य व पुलिस बल के जवान, एनसीसी की सभी विंग, भूतपूर्व सैनिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न शासकीय, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण शामिल होंगे। यात्रा का सम्पूर्ण मार्ग तिरंगामय होगा। बीच-बीच में विभिन्न स्थानों पर बने मंचों पर देश भक्ति व भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही जगह-जगह पर रंगों व फूलों की रंगोलियां और आजादी व देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे व कलाकार भी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे।

Next Post

अग्निवीर सेना भर्ती के सातवें दिन 774 में से 412 युवाओं ने दौड़ पास की

Mon Aug 11 , 2025
शिवपुरी। भारतीय सेना में भर्ती हेतु शिवपुरी में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के सातवें दिन मध्यप्रदेश के श्योपुर एवं मुरैना जिलों के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कुल 774 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें से 412 युवाओं ने दौड़ की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। अब […]

You May Like