
झाबुआ। शहर के मध्य आजाद चौक व सुभाष मार्ग को जोड़ने वाली गली में बीती रात चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया।बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान के ताले काटकर अंदर घुसे और करीब 8 लाख से अधिक की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। राज ज्वेलर्स के संचालक जय सोनी ने बताया की बीती रात चोरों ने दुकान में रखी गोटा चांदी और अन्य किमती सामान अलमारी के अंदर रखा हुआ था, ताला तोड़कर बदमाश चुरा ले गए। वारदात के समय अंधेरे में चोरों ने कटर से ताले काटे और बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी के वक्त मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट बंद थी, जिससे बदमाशों को अंधेरे का फायदा मिला। लोगों का यह भी कहना है कि 100 डायल करने पर वह नंबर भी नहीं लगा। शहर के बीचों-बीच इस तरह की वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।
रात में अंधेरा दिन में चालू रही लाईट
ज्वेलर्स के यहां सुबह 4 बजे के करीब चोरी होने की बात मार्ग के लोगों सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कही जा रही है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय मार्ग के स्ट्रीट लाइटे बंद थी, लेकिन सुबह स्ट्रीट लाइटे 11 बजे तक चलती रही।
