पत्रकार पर हमला करने वाले चार आरोपी गए जेल, प्रॉपर्टी डीलर के इशारे पर हुआ था हमला

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत पुराना जनपद हनुमान मंदिर के पीछे 24 अक्टूबर को पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि प्रॉपर्टी डीलर के इशारे पर पत्रकार पर हमला किया गया था।

पुलिस के मुताबिक पत्रकार सुनील बलराम कुमार राय पिता स्व. मूलचंद्र राय 50 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 मझौली पर 24 अक्टूबर की शाम करीब 4:20 बजे तहसील कार्यालय मझौली से वापस लौटते समय पुराना जनपद हनुमान मंदिर के पीछे तीन मोटर साईकिल में पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से वार कर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पतासाजी शुरू की।

सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसके आधार पर पुलिस ने पवन चक्रवर्ती पिता संतोष चक्रवर्ती 26 वर्ष, राहुल चक्रवर्ती उर्फ मण्डला पिता महेश चक्रवर्ती 31 वर्ष, शुभम पारस उर्फ छोटू पारस पिता राजकुमार पारस तीनों निवासी कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर, सागर विश्वकर्मा उर्फ सागर नाटी पिता राजू विश्वकर्मा 20 वर्ष निवासी लार्डगंज जबलपुर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर बताया गया कि पवन चक्रवर्ती के साले इंगा चक्रवर्ती प्रापर्टी बेचने का काम करता है। इंगा ने हमले की साजिश रची थी। जिसके बाद हमला किया गया था। प्रकरण में दो आरोपी अब भी फरार है जिनकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें, चाकुओं को जब्त किया है।

Next Post

सेहत पर भारी मौसम का मिजाज, ओपीडी में पहुंचे 1188 मरीज

Fri Nov 14 , 2025
सीहोर। जिले में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही सर्दी ने दस्तक दे दी है. पिछले एक सप्ताह से दिन में सर्द हवाएं चल रही हैं, जबकि रात और सुबह के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है. आमतौर पर ऐसा मौसम नवंबर के आखिरी में बनता है, लेकिन […]

You May Like