शासकीय भूमि धोखाधड़ी मामले में 3 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने शासकीय भूमि से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3,000 रुपए के इनामी आरोपी सीताराम गौड़ (52) को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर फर्जी एनजीओ प्रमाण-पत्र के जरिए शासकीय भूमि की रजिस्ट्री एनजीओ के नाम कराने और बाद में भूमि विक्रय कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले में पूर्व में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फरार आरोपी सीताराम गौड़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा 3,000 का इनाम घोषित किया गया था।24 सितंबर 2026 को कोतवाली पुलिस टीम ने 26 नंबर कोठी के पीछे आरा मशीन के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया।

Next Post

एक्सपायर्ड पासपोर्ट घर बैठे कैसे कराएं री-इश्यू, जानें फॉर्म भरने से अपॉइंटमेंट तक की पूरी प्रक्रिया

Sat Sep 26 , 2026
नई दिल्ली। पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है तो अब एजेंट या दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। विदेश मंत्रालय ने री-इश्यू की प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी कर दी है। घर बैठे http://passportindia.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। हालांकि, नई फीस और सख्त पुलिस वेरिफिकेशन नियमों को जानना जरूरी […]

You May Like