बाइकों में भिड़ंत, दो घायल

जबलपुर । चरगवां थाना अंतर्गत गुरर्हा सिद्धबाबा के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक राममिलन यादव 37 वर्ष निवासी बेगा पिपरिया थाना धूमा जिली सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई किे मौसिया गन्नू यादव की तबियत खराब होने से उन्हें देखने ग्राम कोहला गया था। रविवार को मौसिया गन्नू यादव को मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड पी 8599 में बैठकर उपचार के लिए चरगवां अस्पताल लेकर आ रहे थे एक मोटर सायकल में मदन यादव के साथ मौसिया गन्नू यादव बैठे थे एवं दूसरी मोटर सायकल वह एवं राजकुमार थे। गुरर्हा सिद्धबाबा के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन यू 9044 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये मदन यादव की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे मदन यादव व गन्नू यादव मोटर सायकल सहित गिर गये दोनों को चोटें आ गई।

Next Post

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ माकपा ने खोला मोर्चा, सरकार से विनिवेश योजना रोकने की मांग

Sun Oct 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (वार्ता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आईडीबीआई बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को बेचने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का कड़ा विरोध जताया है। पार्टी ने इसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की दिशा में उठाया गया कदम बताते […]

You May Like