पत्रकार कॉलोनी में सूने घर से गहने समेट ले गए अज्ञात चोर

ग्वालियर: बहोड़ापुर थाना क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-3 स्थित पत्रकार कॉलोनी में रहने वाली कमलेश पत्नी ज्ञानसिंह चौहान घर में ताले डालकर नाती की शादी में परिवार सहित भोपाल गई हुई थीं। इसी बीच उनके सूने मकान में सेंध लगाकर अज्ञात चोर गहने व अन्य कीमती सामान समेट ले गए।

पड़ोसी से घटना का पता लगने पर वह वापस लौटीं और सामान चेक करने के उपरांत पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331 (2) व 305 (ए) के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है।

Next Post

अवैध पिस्टल व कारतूस लेकर घूम रहा बदमाश धरा

Sun Dec 21 , 2025
ग्वालियर:हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात अवैध हथियार लेकर घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कायमी की गई है। महाराजपुरा सीएसपी […]

You May Like