रायपुर 09 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन के महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
श्री साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा, “हर बहन का सम्मान और सुरक्षा मेरा अटूट संकल्प…छत्तीसगढ़ की सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। राखी का यह पावन धागा स्नेह, विश्वास और संरक्षण का प्रतीक है। आप सभी का स्नेह मुझे हर दिन और अधिक जिम्मेदार बनाता है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “आपका आत्मसम्मान, आपकी सुरक्षा और स्वावलंबन यही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपका भाई विष्णु देव साय हर सुख-दुख में, हर मोड़ पर, आपके साथ है। रक्षाबंधन का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।”
