नशीले कफ सिरप मामले में फरार माँ और बेटा गिरफ्तार

रीवा।थाना अमहिया पुलिस ने नशीली कफ सिरप के मामले में फरार महिला सहित आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.

थाना अमहिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूर्व में आरोपी गौरव उर्फ रामू सोनी पिता भैयालाल सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम नौडिया अमिलिया थाना अमिलिया जिला सीधी हाल अंजू जायसवाल का मकान फूलमती मंदिर के पास रीवा थाना समान के कब्जे से अबैध नशीली कफ सिरफ जप्त कर थाना में अपराध क्र0 110/25 धारा स्वापक औषधि और मनप्रभावी पदार्थ अधिनियम 8/21,22 एवम औषधि अधिनियम 5/13 पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था. उक्त अपराध में आरोपी के बताने के आधार पर आरोपी की पत्नी अंजू जायसवाल और पुत्र अखिल जायसवाल को आरोपी बनाया गया. जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

Next Post

आवास और फैक्ट्री में चली सर्चिंग, 5.5 करोड़ की संपत्ति मिली

Sat May 10 , 2025
जबलपुर। ईओडब्ल्यू जबलपुर ने मप्रपूक्षेविविकलि कटनी के कार्यपालन यंत्री यू.एस. पाराशर के नरसिंहपुर स्थित मकान पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापे की कार्यवाही की। जिसमें करोड़ों की असमानुपातिक संपत्ति का मालिक निकला। 5.5 करोड़ की संपत्ति मिली है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक […]

You May Like