दमोह सागर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार 6 शिक्षक घायल, बक्सवाहा से लौटते समय हुआ हादसा 

दमोह। सागर हाईवे पर सरदार पटेल ओवर ब्रिज के समीप तेज रफ्तार कार शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें सवार सभी 6 शिक्षक घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घायलों को इलाज के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर मधुर चौधरी के द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया. घायल शिक्षक गढ़ाकोटा के शासकीय स्कूल में पदस्थ है और वह अपने एक साथी शिक्षक के पिताजी की बरसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छतरपुर जिले की बकस्वाहा गए थे. वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया.

घायल शिक्षक विनोद नामदेव ने बताया की स्कूल में पदस्थ सभी 6 शिक्षक बक्सवाहा में अपने एक साथी शिक्षक के पिताजी की बरसी में शामिल होने के लिए गए थे. वहां से वापस लौट रहे थे दमोह सागर हाईवे पर कार अनंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें शिक्षक राजकुमार सोनी 38, राजेश जैन 46, विनोद नामदेव 42, उमाशंकर पटेल 30, अनुज पटेल 32 और एक अन्य शिक्षक इरशाद खान घायल हो गए. सभी शिक्षक सागर जिले के गढ़ाकोटा में शासकीय बालक स्कूल में पदस्थ है.हादसा कैसे हुआ उन्हें भी पता नहीं अचानक कार डिवाइडर में टकरा गई. जैसे ही घायल जिला अस्पताल पहुंचे, युवाओं एड. दीपक श्रीवास्तव व यूनिक होटल संचालक के द्वारा घायलों की मदद की और उन्हें कंधे के सहारे अस्पतालके अंदर ले जाया गया. बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर ने सागररेफर कर दिया था. सागर नाका चौकी पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कोई भी अपराधी अब पुलिस की नजरों से बच नहीं सकेगा: ओम बिरला

Sat Apr 25 , 2026
कोटा, 25 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के कोटा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) तकनीक से जोड़ने के निर्देश दिए हैं ताकि निगरानी और अधिक प्रभावी हो सके। श्री बिरला शनिवार को कोटा सर्किट हाउस में निर्भया फंड के तहत प्रस्तावित कार्यों की […]

You May Like