बस के नीचे घुस गया बाईक सवार युवक, तोड़ा दम

सिंगरौली। सरई थाना के समीपी चमराडोल पेट्रोल पंप के पास आज दिन मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे एक मोटरसाइकिल चालक कैलाश बस सर्विस के नीचे समा गया। जहां झारा निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरई थाना का पुलिस अमला घटनास्थल पहुंच गुस्साएं लोगों को समझाईस देते रहे।

जानकारी के अनुसार ग्राम झारा निवासी जिवेन्द्र जायसवाल पिता रामबकस जायसवाल उम्र 25 वर्ष आज दिन मंगलवार की देर शाम चमराडोल फिलिंग स्टेशन से पेट्रोल भरा कर वापस मोटरसाइकिल से जैसे ही चला कि तेज रफ्तार आ रही कैलाश बस सर्विस क्रमांक क्रमांक एमपी 53 जेडबी 5127 के लापरवाह चालक ने टक्कर मार दिया। जहां जिवेन्द्र मोटरसाइकिल के साथ बस के नीचे समा गया। इस सड़क हादसे में जिवेन्द्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके से सरई पुलिस स्थल पहुंच शव एवं बस को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है। उधर उक्त सड़क हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर विरोध करने लगे। वही घटनास्थल पर एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम, सरई टीआई जितेन्द्र सिंह भदौरिया, एसआई सूरज सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रयास शुरू कर दिये।

ग्रामीणों ने शुरू किया चक्काजाम

सड़क हादसे में जिवेन्द्र जायसवाल की हुई दर्दनाक मौत के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। जहां सरई-चमराडोल का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। मृतक के परिजनों को तत्काल राहत राशि एवं बस चालक को गिरफ्तार किये जाने की मांग कर रहे हैं। एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों को समझाईस दे रहे थे, लेकिन ग्रामीण उनकी बातों को अनसुनी कर अपने बातों पर अड़े हुये थे।

इनका कहना

चमराडोल मुख्य मार्ग में बस के टक्कर से झारा निवासी जिवेन्द्र जायसवाल की मौत हुई है। शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है।

जितेन्द्र सिंह भदौरिया

टीआई, थाना सरई

Next Post

दिव्यांग बच्चों को उपकरण के साथ ही सभी जरूरतें पूरी की जाएंगी

Tue Jul 8 , 2025
सीधी।हमारी सरकार ने दिव्यांग जन को विशिष्ट जन की संज्ञा दी है। दिव्यांग बच्चे अब बेसहारा नहीं है सरकार उनकी समस्यायों,आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उनके उत्थान विकास एवं सम्मान के लिए हर आवश्यक कार्य कर रही है । उक्त आशय के विचार विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक ने सिहावल में […]

You May Like