तीन साल से नलों में नहीं आया पानी, निजी टेंकरों से पानी खरीदने को मजबूर रहवासी

राजगढ़: जिला मुख्यालय राजगढ़ के वार्ड 15 के रहवासी क्षेत्र में कई घर ऐसे है जिनके यहां नपा द्वारा लगाए गये नलों में तीन साल से पानी नहीं आया है. रहवासियों के द्वारा जनसुनवाई, सीएम हेल्प लाइन 181 सहित नपा के जिम्मेदारों, जनप्रतिनिधियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है किंतु तीन साल बाद भी नलों से पानी आने का इंतजार है. विशेष बात यह है कि 181 पर शिकायत किए हुए साल भर गुजरने के बाद भी समस्या बरकरार है.

जानकारी के अनुसार राजगढ़ स्थित वार्ड 15 में फलौदी कॉलोनी के पीछे स्वामी विवेकानंद स्कूल के समीप रहवासी क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक घरों में नल में पानी नहीं आता है. यह समस्या वर्ष 2022 से बनी हुई है. शुरुआत में जब नल कनेक्शन लिए थे उस समय थोड़ी बहुत देर नलों में पानी आता था किंतु इसके बाद तो नलों से पानी आना ही बंद हो गया. नलो में पानी नही आने के पीछे क्या कोई तकनीकि खराबी है या फिर अन्य कोई कारण उसका निराकरण जल्द किया जाना चाहिए.
जिम्मेदारों को बताई समस्या, नहीं हुआ निराकरण
रहवासियों का कहना है कि उनके द्वारा 3 बार जनसुनवाई में समस्या से अवगत कराया गया. आज से करीब एक साल पूर्व रहवासियों ने 181 पर शिकायत की थी. मुख्य नपाधिकारी, पार्षद सहित अन्य जिम्मेदारों को कई बार बताया गया लेकिन विडंबना है कि आज तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका है.
निजी टेंकरों का ले रहे सहारा
रहवासियों के अनुसार नल में पानी नहीं आने पर उनके द्वारा निजी टेंकर, केम्पर का सहारा लेना पड़ रहा है, इसमें काफी खर्च हो जाता है. साथ ही आसपास मौजूद ट्यूबवेल आदि से पानी लाने को मजबूर है. रहवासी गोपाल कृष्ण, सचिन, कन्हैयालाल, मान सिंह, डा. अभिषेक नामदेव, भोजराज सिंह, मनीष, रामदयाल का कहना है कि इतने समय से नलों में पानी नहीं आने से काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है किंतु आश्चर्यजनक बात यह है कि इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. रहवासियों द्वारा जल्द से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की गई है.
पानी नहीं आता पर बिल बराबर आ रहे
इतने अधिक घरों मे नलों का पानी भले ही नहीं आ रहा है किंतु बिल बराबर प्रति माह आ रहे है. पानी नहीं मिलने के बावजूद कुछ माह तक तो रहवासियों द्वारा बराबर बिल जमा किए गये.
नल कनेक्शन की संख्या अधिक होने के चलते नलों में प्रेशर कम है, बेहतर एवं सुविधाजनक पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही अतिरिक्त पाइप लाइन बिछाने की तैयारी की जाएगी. ताकि रहवासियों को सुविधाजनक रुप से पेयजल उपलब्ध हो सके.
जितेंद्र विजयवर्गीय सब इंजीनियर
पेयजल प्रभारी, नगर पालिका राजगढ़

Next Post

सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, कोच मोर्ने मोर्कल ने फील्डिंग को बताया सबसे कमजोर कड़ी, कैच छोड़ने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर

Sat Feb 21 , 2026
अहमदाबाद | टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बावजूद भारतीय टीम की फील्डिंग ने मैनेजमेंट की नींद उड़ा दी है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने सुपर-8 मुकाबलों से पहले स्वीकार किया है कि टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी फील्डिंग और कैचिंग रही है। सूर्यकुमार […]

You May Like