एसडीएम ने उमरी स्कूल में छात्रों को दिया कैरियर मार्गदर्शन

दमोह: कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सौरभ गंधर्व ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरी पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। एसडीएम ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए और आगामी भविष्य में बेहतर कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और कठिन परिश्रम के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

'मां इंती बंगारम' की ऐतिहासिक कमाई: सामंथा की फिल्म ने अनुष्का शेट्टी की 'अरुंधती' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

Mon Jun 29 , 2026
हैदराबाद | सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन-फैमिली थ्रिलर ‘मां इंती बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कई पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। महज 20 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया है कि कहानी और दमदार […]

You May Like