दहेज के लिए विवाहिता पर किया अत्याचार, पति समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

इंदौर:महिला पुलिस ने अम्मार नगर में रहने वाली 25 वर्षीय शाबीना खान की शिकायत पर पति नईमुद्दीन खान सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है.पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. मामले में महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

लापता युवक का चौथे दिन कुएं में मिला शव

Sat Feb 14 , 2026
मोहनिया :चुरहट थानांतर्गत बड़खरा 734 से लापता युवक का शव चौथे दिन कुंए में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके में पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार विगत 11 फरवरी को बड़खरा 734 निवासी इंद्रपाल पटेल पिता जगन्नाथ पटेल […]

You May Like

Play sound