
नरसिंहगढ़। चार दिन पहले मारपीट के एक मामले में जहर खाने वाले शंकरपुरा निवासी युवक पप्पू कुशवाह उम्र 45 वर्ष की रविवार को भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित परिजन शव लेकर नरसिंहगढ़ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया. इस दौरान परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की. हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर मामले को शांत कराया. जिसके बाद युवक का अंतिम संस्कार करवाया.
मारपीट करने वाले पांच आरोपियो चिंताबाई पति गोलू कुशवाह, रमेश कुशवाह, कान्हा पिता छुटुआ कुशवाह, अजय पिता रमेश कुशवाह, गोलू पिता रमेश कुशवाह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. कार्यवाही की बात पुलिस द्वारा कही गई है.
जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात पप्पू कुशवाह अपने घर से कही जा रहा था इसी बीच रास्ते में एक घर के सामने उनकी बाइक खराब हो गई. इसी दौरान किसी बात वही रहने वाले निवासियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सम्बन्धितों ने पप्पू के साथ मारपीट कर दी. मारपीट की घटना के अगले दिन 29 अक्टूबर को युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. तबीयत बिगडऩे पर परिजन उन्हें सिविल अस्पताल नरसिंहगढ़ लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया. शनिवार को इस मामले में पप्पू के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था. लेकिन रविवार को उपचार के दौरान मौत होने के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया. फिलहाल पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है.दूसरे पक्ष ने भी दिया आवेदन
में दूसरे पक्ष की ओर से भी थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें आरोप लगाया गया कि 28 अक्टूबर की रात बाइक खराब होने के दौरान पप्पू ने घर में मौजूद महिला को अपने साथ चलने के लिए कहा था. महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद विवाद हुआ और पप्पू के साथ मारपीट की गई. दूसरे पक्ष ने महिला के साथ अभद्रता को विवाद का कारण बताया है. पुलिस के अनुसार, फिलहाल पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
