भाई ने मारा थप्पड़ तो घोंप दिया चाकू

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी केम्प पुलिस चौकी के पीछे थप्पड़ मारने पर भाई ने भाई को चाकू मार दिया।पुलिस ने बताया कि गोविन्दा कुशवाहा 34 वर्ष निवासी सिंधी केम्प पुलिस चौकी के पीछे हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छोटे भाई छोटू कुशवाहा 25 वर्ष के साथ जीत जांगड़े के घर में पुताई करके खाना खाने के लिये घर आया घर पर मां मायाबाई, उसकी पत्नी रोशनी एवं मंझला भाई रामू कुशवाहा घर पर ही थे.

घर आकर छोटू ने मंझले भाई राम से कहा कि कहीं पर पुताई का काम लेते हो तो उस काम को पूरा करना चाहिये कहकर दोनों भाई आपस में झगडा करने लगे, उसने दोनों को मना कर समझाया तो दोनो अलग अलग हो गये, मंझले भाई रामू ने घर में रखे स्पीकर की आवाज तेज कर दी तो छोटू ने कहा कि स्पीकर की आवाज कम करो, रामू ने आवाज कम करने से मना कर दिया, फिर दोनों झगडा करने लगे, छोटू ने रामू को 2 थप्पड़ मार दिये तो रामू गुस्से में आकर घर से चाकू निकालकर लाया और जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर छोटू के पेट में चोट पहॅुचा दी।

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने बंगलादेश को 10 विकैट से हराया

Fri Oct 17 , 2025
विशाखापत्तनम, (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान अलिसा हीली (नाबाद 113) और फीबी लिचफील्ड (नाबाद 84) की सलामी विस्फोटक साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप मुकाबले में गुरूवार को बंगलादेश को 151 गेंदे शेष रहते 10 विकेट से हरा दिया। 199 रनों के लक्ष्य का […]

You May Like