भोपाल। राजधानी में खाद्य विभाग के दल खाद्य पदार्थो के निर्माण के दौरान मिलावट और बेचने वालों के खिलाफ लगतार कार्रवाई करते आ रहा है.इसी क्रम को जारी रखते हुए शहर में खाद्य निर्माण करने वाले संस्थानों पर छोपमारी की कार्रवाई की. लगातार दूसरे दिन खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अमले ने शहर के 11 नंबर पर संचालित परमार डेयरी पर छापा मारा. दही और बेसन के सैंपल लिए. छापेमार कार्रवाई के दौरान परमार डेयरी एंड स्वीट्स पर मिलावट और अनियमितताएं मिली हैं. इसे देखते हुए प्रशासन के अमले ने संचालक को काराण बताओ नोटिस दिया है. यदि दिन में व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई हैं तो डेयरी का फूड लाइसेंस संस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी कमियों को दूर कर अनुपालन रिपोर्ट और स्पष्टीकरण विभाग के सामने प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश दिए हैं. खाद्य अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई निरंतर चलेगी.
