ग्वालियर। संभागीय आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त वीरेन्द्र कुमार ने पदभार संभाला । वीरेन्द्र कुमार ने संभागीय अपर आयुक्त ग्वालियर के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में पदस्थ थे।
श्योपुर। श्योपुर कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन किया एवं प्रशासन पर तानाशाही बरतने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने निष्पक्ष व्यवहार का आश्वासन दिया है। श्योपुर के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि […]