विरोध प्रदर्शन:नीट पेपर लीक को लेकर यूथ कांग्रेस ने सांसद आवास का किया घेराव

सीधी। जिला मुख्यालय में आज सोमवार दोपहर 1 बजे उस समय राजनीतिक प्रदर्शन रणभूमि में बदल गया, जब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में सांसद आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा और बाद में कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में करीब 400 कार्यकर्ता शामिल हुए। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर में रैली निकालते हुए सीधी सांसद डा. राजेश मिश्रा के आवास तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक और धांधली की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका कहना था कि केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिषेक परमार ने कहा कि यह केवल नीट का मुद्दा नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा बड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल जांच समितियां बनाकर मामले को दबाने की कोशिश केवल जांच समितियां बनाकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और सांसद आवास की ओर बढ़ने लगे। कई युवकों ने बैरिकेड उखाड़कर रास्ता बनाने की कोशिश की। मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद धक्का-मुक्की हुई। हालात काबू से बाहर जाते देख पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। पानी की तेज बौछारों के बीच भी प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी, जमोड़ी थाना प्रभारी सहित 6 थानों की पुलिस और करीब 110 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। बाद में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन स्थित अस्थायी जेल भेज दिया।

इनका कहना है-

प्रदर्शन के दौरान हल्का बल प्रयोग और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा, लेकिन पूरी स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अमन मिश्रा, डीएसपी मुख्यालय सीधी

Next Post

काम्बिंग गश्त में सीधी पुलिस की कार्यवाही : 31 फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon May 25 , 2026
सीधी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 24-25 मई 2026 की दरम्यानी रात्रि जिलेभर में विशेष साप्ताहिक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में फरार आरोपियों, वारंटियों, गुंडा […]

You May Like