
ग्वालियर। भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जहां बाबा साहेब की प्रतिमा बनी हैं वहां पहुंचकर प्रतिमा एवं उसके आसपास साफ सफाई की और दीपक जलाकर प्रतिमाओं को रोशनी से जगमग किया।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 60 के हुरावली रोड अम्बेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया एव प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गण शक्ति केन्द्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष एवं उनकी टोली,कार्यकर्ता गण,एवं मातृ शक्ति तथा समस्त सम्माननीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महाराणा प्रताप मंडल द्वारा सुरेश नगर मल्टी थाटीपुर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, पार्षद सोलंकी, मंडल अध्यक्ष उमेश भदौेरिया, पूर्व पार्षद शिवराम जाटव, मंडल महामंत्री मनीष भीलवार, कार्यक्रम संयोजक जय बाथम, सहसंयोजक संजय राजे, श्री राठौर एवं क्षेत्रीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित है।
वीर सावरकर मंडल के वार्ड 56, 57 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ग्वालियर नगर निगम के सभापति मनोज तोमर, राज्य मंत्री दर्जा रहे पप्पू बडौरी, सावरकर मंडल के अध्यक्ष रामकांत महेते, महामंत्री राजेंद्र मोबिया आदि उपस्थित थे।
हेमू कालाणी मण्डल में वार्ड क्रमांक 40 में ढोली बुआ का मठ में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पार्षद संजीव पोतनीस, मंडल अध्यक्ष सतपाल जादौन, भूषण नारले, बजरंग सिंह सेंगर, मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।
*बस्ती चलो अभियन के तहत की भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की साफ सफाई*
बस्ती चलो अभियान के तहत रविवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 18 के दीनदयाल नगर स्थित महाराजा कॉम्प्लैक्स पहुंचे और सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही दीनदयाल नगर के सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया गया। इस विशेष अभियान में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियाँ भी लोगों के समक्ष रखी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श विनय जैन, मंडल अध्यक्ष जबर सिंह गुर्जर, वार्ड क्र.18 पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
