सीएम को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तारी

रतलाम। कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री के विरोध में काली पट्टी बांधकर ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से शहर सराय क्षेत्र में एकत्रित हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, अन्य कांग्रेस नेता काली पट्टी बांधकर आगे बढ़े। जानकारी पर अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से चर्चा की। पुलिस द्वारा आगे जाने से रोके जाने पर दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेताओं को जबरन पकड़कर पुलिस बस में बैठा लिया और थाने ले जाया गया।

Next Post

निखिल कुशवाह स्मृति अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट: रेलवे यूथ अकादमी ने नायर अकादमी को 10 विकेट से हराया

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल। प्रथम निखिल कुशवाह स्मृति अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रेलवे ग्राउंड भोपाल में 27 दिसंबर 2025 को चौथा मुकाबला रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी और नायर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस जीतकर नायर […]

You May Like