
भोपाल। प्रथम निखिल कुशवाह स्मृति अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रेलवे ग्राउंड भोपाल में 27 दिसंबर 2025 को चौथा मुकाबला रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी और नायर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मुकाबले में रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर नायर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 29 ओवर में 107 रन बनाए। टीम की ओर से प्रखर ने 25 रन और अक्षत ने 14 रनों का योगदान दिया। रेलवे यूथ अकादमी की गेंदबाजी प्रभावशाली रही, जिसमें कृष्ण ने शानदार हैट्रिक लेकर सभी को प्रभावित किया, वहीं मूसा ने 2 विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे यूथ क्रिकेट अकादमी ने मात्र 13 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 108 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से युग ने नाबाद 66 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि रितम 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
युग की दमदार बल्लेबाजी और कृष्ण की घातक गेंदबाजी (हैट्रिक) के लिए दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
