एसटीएफ एसपी ए.वी. सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

जबलपुर : एसटीएफ जबलपुर के पुलिस अधीक्षक ए.वी. सिंह को देश के सर्वोच्च पुलिस सम्मानों में से एक राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने हाथों से एसपी ए.वी. सिंह को यह मेडल प्रदान करेंगे। एसपी ए.वी. सिंह को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान मध्य प्रदेश पुलिस सेवा में उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, अटूट कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जा रहा है।

उन्होंने संगठित अपराधों को नेस्तनाबूद करने और कई पेचीदा व संवेदनशील मामलों का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण और साहसिक भूमिका निभाई है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक मौके पर मध्य प्रदेश पुलिसके कुल 47 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके शौर्य, विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। एसपी ए.वी. सिंह को राष्ट्रपति पदक मिलने की खबर से पुलिस, एसटीएफ विंग और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Next Post

बेटी की मौत और डिजिटल फ्रॉड का डर दिखाकर उड़ाई जीवनभर की कमाई

Fri Aug 14 , 2026
जबलपुर: अंधविश्वास और डर का जाल बुनकर एक बुजुर्ग सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी से 32 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि हड़प लिए गए।जालसाजों ने पीडि़त को उनकी बेटी की अकाल मृत्यु और बैंक खाते से डिजिटल फ्रॉड होने का खौफ दिखाया। इसके बाद तंत्र-मंत्र और सुरक्षा का झांसा देकर पूरी रकम […]

You May Like