खजुराहो में दवा खाने के बाद व्यक्ति की मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम

खजुराहो। खजुराहो निवासी पंकज नारायण अग्रवाल की घर पर दवा का सेवन करने के बाद मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद जिला अस्पताल में रविवार दोपहर करीब 1 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

सड़क-पुल-बिजली के लिए 18 घंटे चला बच्चों का आंदोलन

Sun Aug 16 , 2026
छतरपुर। महाराजपुर क्षेत्र के टटम गांव में सड़क, पुल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आंदोलन करीब 18 घंटे तक चला। स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुआ पैदल मार्च बारिश के बीच महाराजपुर से आगे बढ़ते हुए छतरपुर की ओर जा रहा था। […]

You May Like