कार ने रौंदा, बदमाश की मौत, हत्या-एक्सीडेंट में उलझी पुलिस की जांच

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत त्रिपुरी सुंदरी मंदिर के पास जबलपुर-भोपाल हाइवे में शनिवार शाम एक कार ने बुलेट सवार को पीछे से रौंद दिया। जिसमें बुलेट सवार बदमाश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध होने से इस मामले में पुलिस की जांच हत्या और एक्सीडेंट में उलझ गर्ई है।

भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि शहपुरा निवासी अभिषेक राजपूत पिता विजय राजपूत 25 वर्षीय का शहपुरा का निगरानी बदमाश है और रेत, गिट्टी कारोबारी हैं जो शनिवार को डंपर खराब होने पर मिस्त्री और डंपर के पार्ट्स लेने के लिए जबलपुर आया हुआ था। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे उसने एक बुलेट चालक से लिफ्ट ली। वह पीछे बैठकर जा रहा था, वह जैसे ही त्रिपुरी सुंदरी मंदिर के पास जबलपुर-भोपाल पर पहुंचे तभी कार क्रमांक एमपी 20 सीई 4307 ने पीछे से बुलेट को टक्कर मार दी। जिसमें बुलेट के पीछे बैठे अभिषेक राजपूत को गंभीर चोटें आ गई और उसकी मौत हो गई।
जिस कार से टक्कर वह मृतक लेकर पहुंचा था
पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि मृतक शहपुरा से जबलपुर जिस कार से पहुंचा था, उसी कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी थी। मृतक की कार टक्कर मारने वालो तक कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंची और मृतक लिफ्ट लेकर किन कारणों चलते जा रहा था इसका पता नहीं चल सका हैं।
कार छोडक़र भागे आरोपी
कार से रेत कारोबारी को रौंदने के बाद कार सवार कार को मौके पर छोडक़र फरार हो गए थे। आरोपी कौन है और कहां के रहने वाले है, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या, एक्सीडेंट एंगल पर जांच कर रही हैं।

भाई से विवाद, शक की सुई घूमी
इस मामले में मृतक के बेहद करीबी पर शक की सुई घूम रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि यह भी सामने आई कि मृतक का उसके छोटे भाई से विवाद चल रहा था। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। इसके साथ ही संदेहियों से भी पूछताछ की जा रही है, सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला जा रहा है।

बुलेट चालक भी हुआ घायल
मृतक ने जिस बुलेटे चालक से लिफ्ट ली थी उसे भी चोटें आई हैं घायल की पहचान शुभम पटैल निवासी कटंगी के रूप में हुई हैं। जिसके भी पुलिस बयान दर्ज करेगी फिलहाल वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

इनका कहना है
बाइक सवार को कार ने पीछे से टक्कर मारी हैं। जिससे उसकी मौत हुई हैं। हत्या और एक्सीडेंट एंगल पर मामले की जांच चल रही है विस्त़ृत जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
अंजुल अयंक मिश्रा, बरगी, एसडीओपी

Next Post

डकैत गिरफ्त से दूर, डीआईजी ने गिरफ्तारी पर बढ़ाया ईनाम

Sun Jul 20 , 2025
जबलपुर: सिहोरा मेें डकैती को अंजाम देने वाले पारधी गिरोह के तीन सदस्य पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रूपए का ईनाम घोषित […]

You May Like