ग्वालियर: धनतेरस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आज शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी एवं जिला पंचायत सीईओ सुजान सिंह रावत सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने महाराज बाड़ा, सराफा बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ कार्बाइड गन की जांच भी की गई, जिसमें कोई कार्बाइड गन नहीं मिली।
इसी क्रम में तहसील मुरार क्षेत्र में भी पुलिस के साथ पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया। यहां भी जांच के दौरान कोई कार्बाइड गन नहीं पाई गई। अधिकारियों ने दीपावली के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रख रहे हैं।
Next Post
जगमग दीपावली के लिए ग्वालियर में बिजली आपूर्ति और के लिए तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे 1 हजार 500 से अधिक बिजली कर्मचारी
Fri Nov 6 , 2026
ग्वालियर: जगमग दीपावली के लिए मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हर घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं व्यपारिक केन्द्रों को रोशनी के हर संभव प्रयास किए हैं। कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के कमिश्नरी जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थाई शिकायत निवारण केन्द्र खोले हैं। वहीं ग्वालियर शहर […]

You May Like
-
1 week ago
सोमती केनाल में मिली युवक की लाश
-
12 months ago
देश में बढ़ रही शहद की मिठास, किसानों की आय: मोदी