सोमती केनाल में मिली युवक की लाश

जबलपुर । चरगवां अंतर्गत हीरापुर स्थित सोमती केनाल में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला । मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे हीरापुर निवासी शंकर लाल चड़ार (30) को पता चला कि सोमती केनाल के पानी में किसी व्यक्ति की लाश पड़ी है। शंकर लाल ने जब मौके पर जाकर देखा, तो नहर की पुलिया के पास पानी में एक करीब 30-35 वर्ष के युवक का शव उतरा रहा था। इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी ं पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, अज्ञात मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। वह काले रंग का पैंट पहने हुए है और उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर मर्ग कायम कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और थानों में दर्ज गुमशुदगी के रिकॉर्ड के जरिए अज्ञात मृतक की शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी है।

Next Post

चीन सीमा के पास 13 हज़ार फुट की ऊंचाई पर वायु सेना के 'गजराज' ने रचा इतिहास

Sat Nov 7 , 2026
नयी दिल्ली,07 नवंबर (वार्ता) भारतीय वायु सेना के भारी भरकम परिवहन विमान आई एल 76 एम डी, ‘गजराज’ ने चीन सीमा के निकट सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण और 13,629 फुट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा बेस पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रचा है। वायु सेना ने शनिवार को सोशल मीडिया […]

You May Like