शुजालपुर की रेलवे उपेक्षा पर सवाल, ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग तेज

शुजालपुर। उज्जैन और भोपाल के बीच स्थित शुजालपुर रेलवे स्टेशन लंबे समय से माल और यात्री यातायात के जरिए रेलवे को अच्छा राजस्व दे रहा है, लेकिन सुविधाओं के लिहाज से यहां घोर अनदेखी हो रही है. स्टेशन पर सीमेंट, डीओसी सहित अन्य मालवाहक रेक लगातार आते हैं, बावजूद इसके सफाई, सुविधाएं और स्टॉपेज जैसी जरूरी चीजों की कमी बनी हुई है.

प्रमुख मार्ग पर ट्रकों की भीड़ और कीचड़ यात्रियों को परेशान करता है. यहां से हजारों की संख्या में व्यापारी, कर्मचारी और श्रमिक प्रतिदिन यात्रा करते हैं. बावजूद इसके प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे डॉ. आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस, काशी-महाकाल एक्सप्रेस व गोरखपुर एक्सप्रेस शुजालपुर में नहीं रुकतीं, जबकि ये ट्रेनें संत हिरदाराम नगर में लंबे समय तक खड़ी रहती हैं.

स्थानीय सामाजिक संगठनों ने इन ट्रेनों का शुजालपुर में दो मिनट का स्टॉपेज देने की मांग की है. व्यापारियों और धार्मिक यात्रियों को इससे सीधी यात्रा का लाभ मिलेगा और रेलवे को राजस्व भी बढ़ेगा.

Next Post

सहायक शिक्षक को छोड़ पूरा स्टाफ था अनुपस्थित, कड़ी कार्रवाई प्रस्तावित

Fri Jul 18 , 2025
सागर। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मृत्युंजय कुमार के द्वारा रहली विकासखंड के छिरारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण गया, जिसमें सहायक शिक्षक विज्ञान को छोड़ पूरा स्टाफ अनुपस्थित पाया गया, कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। श्री कुमार ने बताया कि आज शुक्रवार को उच्चतर […]

You May Like