उत्तरी चिली में बस टक्कर में चार लोगों की मौत, 50 घायल

सैंटियागो, 23 नवंबर (वार्ता) उत्तरी चिली के एंटोफगास्टा इलाके में शनिवार को दो बसों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा रोकथाम एवं प्रतिक्रिया सेवा ने यह जानकारी दी है।

यह दुर्घटना एंटोफगास्टा नगरपालिका में रूट 5 उत्तरी वरिलास इलाके में हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया है जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और 35 अन्य लोगों का मौके पर ही इलाज किया गया।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालाें की संख्या बढ़कर 90 हुयी

Sun Nov 23 , 2025
हनोई, 23 नवंबर (वार्ता) मध्य वियतनाम इलाके में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 90 हो गयी । समाचार पत्र थान निएन ने वियतनाम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 12 लोग अभी भी लापता हैं। तेज […]

You May Like