रंगदारी मांगने वाले नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार 

सीधी। रंगदारी वसूली करने वाले 5 आरोपियों व एक विधि विरुद्ध बालक को कोतवाली पुलिस ने हिरासत मे लेकर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में संजय साहू पिता जगदीश साहू निवासी पहाड़ी थाना अमिलिया ने रिपोर्ट किया था कि वह अपनी ससुराल ग्राम बोदरहा से अपनी मोटर सायकल से ग्राम सैरपुर तिलक कार्यक्रम में गया हुआ था जो रात्रि मे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस जाते समय कुचवाही के पास कोष्टा रोड पर समय लगभग 2 बजे रात में दो मोटर सायकल में सवार सुभम गुप्ता पिता राजेश गुप्ता, सोनू गुप्ता पिता तीरथ गुप्ता एवं रहीश गुप्ता पिता अनिल गुप्ता व एक विधि विरुद्ध बालक, चारो लोग आये और मोटर सायकल को आगे खड़ी कर मेरा रास्ता रोक लिये।मुझे गाली देते हुये बोले कि 10 हजार रुपये पैसा दो नहीं तो जान से खत्म कर देगें। तब मैं बोला कि मेरे पैसा नहीं है मुझे जाने दो तब दो लोग मुझे हांथ मुक्का से मारने लगे और गाली देते हुए बोले पैसा देने से मना कर रहा है। इतने में एक और मोटर सायकल मे संजय गुप्ता पिता जनकबहादुर गुप्ता, अजीत गुप्ता पिता बुद्धसेन गुप्ता एवं एक विधि विरुद्ध बालक तीन लोग आये और सभी लोग गाली देते हुये मुझसे पैसा मांगने लगे तथा जान से मारने की धमकी देने लगे तब मै हल्ला गोहार किया तो आवाज सुनकर मेरे साथी बृजेश साहू और आशीष साहू आये व बीच बचाव किये तब सभी लोग भागते हुये भविष्य मे मिलने पर जान से मारने कि धमकी दे रहे थे।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी

सुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता,रहीश गुप्ता, संजय गुप्ता व अजीत गुप्ता एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर समस्त आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।

Next Post

40 बसों का रोज आना जाना पर नहीं है पूंजापुरा चौराहे पर सुलभ शौचालय 

Thu Apr 24 , 2025
बागली/पूंजा पुरा। बागली जनपद क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायतो में शामिल पुंजापुरा ग्राम पंचायत जहां पर प्रतिदिन इंदौर, बड़वाई, खातेगांव,बागली,कांटा फोड़, पीपरी क्षेत्र से 40 से अधिक बसों का संचालन होता है। यहां से बागली जनपद क्षेत्र की आदिवासी बाहुल्य 60 अधिक ग्राम पंचायत का सड़क मार्ग द्वारा सीधा संपर्क […]

You May Like