बंगाल की खाड़ी में एक अक्टूबर को बनेगा कम दबाव

अमरावती, 30 सितंबर (वार्ता) उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बना ऊपरी वायु चक्रवाती संचरण अब उत्तरी आंध्र तट से दूर, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर स्थानांतरित हो गया है।

यहां स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक वायु चक्रवाती परिसंचरण उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव में एक अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में कब दबाव बनने की उम्मीद है। यह औसत समुद्र तल से 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊपर है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है।

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 2 अक्टूबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब में बदलने की संभावना है। इस प्रणाली के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और तीन अक्टूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कमजोर रहा है, जबकि रायलसीमा में यह सामान्य रहा है।

इस प्रणाली के प्रभाव में अगले तीन दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कुछ स्थानों पर और अगले 24 घंटों के दौरान रायलसीमा में भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले सात दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।

अगले पांच दिनों में इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में तटीय आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले में भारी वर्षा हुई, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गयी है।

 

 

Next Post

अमनजोत और दीप्ति के अर्धशतकों से भारत का सम्मानजनक स्कोर

Tue Sep 30 , 2025
गुवाहाटी,30 सितम्बर (वार्ता) अमनजोत कौर (57) और दीप्ति शर्मा ( 53 ) के शानदार अर्धशतकों से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ महिला विश्व कप के वर्षा प्रभावित मैच में मंगलवार को आठ विकेट पर 269 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला […]

You May Like

मनोरंजन