पापांकुशा एकादशी पर श्याम बाबा की आराधना, उमड़ी भक्तों की भीड़

श्योपुर: शहर में श्री गिरवरधारी हनुमान श्याम मंदिर समिति द्वारा अश्विनी शुक्ल पक्ष की पापांकुशा एकादशी पर एकादशी उत्सव का आयोजन गिरवरधारी मंदिर पर किया गया। इस उत्सव के दौरान मंदिर में खाटू श्याम का फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया।

सैकड़ों की तादाद में श्याम भक्तों की उपस्थिति में श्याम बाबा की पावन ज्योत आलोकित की गई। फूलों से श्रृंगारित खाटू श्याम एवं पावन ज्योत के दर्शन दिनभर भक्तों के लिए खुले रहेंगे। दोपहर 12 बजे महाआरती की गई। वहीं महिला भक्त मंडल की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। दर्शन एवं प्रसाद वितरण देर शाम तक चलेगा।

Next Post

बिना अनुमति स्पा में स्टाफ भर्ती पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sat Oct 4 , 2025
इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित प्री आयुर्वेदिक थाई स्पा पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर को न्यायालय आदेश उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा संचालक ने कई कर्मचारियों को काम पर रखा है, लेकिन इसकी जानकारी न तो थाने को […]

You May Like