पुलिस ने चार नाबालिगों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल। आपसी रंजिश के चलते भोपाल ग्रामीण के थाना बैरसिया क्षेत्र से दो बच्‍चों को घर से उठाकर ले जाने की घटना ने चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और सशक्त फील्ड एक्शन ने एक संभावित गंभीर अपराध को समय रहते रोक दिया.

मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने थाना बैरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रेखा अहिरवार, निवासी माल्थोन, जिला सागर, दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके दो बच्‍चों (2 एवं 3 वर्ष) को घर से उठा ले गई है. इस पर से थाना बैरसिया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया.

तकनीकी इनपुट, मोबाइल लोकेशन एनालिसिस, संदिग्धों के पूर्व व्यवहार का क्रॉस-मैपिंग, और फील्ड स्तर पर प्राप्त त्वरित सूचना के आधार पर पुलिस ने खोज अभियान को गति दी. जांच के प्रारंभिक चरण में यह महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि आरोपी महिला की लोकेशन जिला विदिशा के थाना ग्यारसपुर क्षेत्र में सक्रिय है. इस आधार पर बैरसिया पुलिस ने तुरंत ग्यारसपुर थाना पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए एक संयुक्त टीम तैयार कर महिला आरोपी को पकड़ने की रणनीति बनाई.

लगातार समन्वय, सूझ-बूझ और अभियान की गंभीरता को देखते हुए किए गए त्वरित निर्णयों के परिणामस्वरूप, संयुक्त पुलिस टीम ने तीन आरोपी रेखा अहिरवार, अशोक कुशवाहा और मनीष आदिवासी को हिरासत में लेकर दोनों बच्‍चों को सकुशल बरामद किया. दोनों बच्‍चों की शारीरिक व मानसिक स्थिति का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें वे स्वस्थ पाए गए। यह तथ्य स्वयं पुलिस की समयानुकूल कार्रवाई के महत्व को रेखांकित करता है. सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना बैरसिया में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.

 

Next Post

अटल जन्म शताब्दी वर्ष का द्वितीय दिवस सांस्कृतिक महोत्सव हुआ

Fri Dec 5 , 2025
भोपाल। रवीन्द्र भवन में नृत्यधाम संस्था और भुवनेश्वर संस्था द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सांस्कृतिक महोत्सव गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, राजनीति और कला जगत से जुड़े विभिन्न […]

You May Like