“जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को कराया गया कोतवाली, अजाक एवं महिला थाने का शैक्षणिक भ्रमण

दमोह। ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में आयोजित जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद कार्यक्रम की निरंतरता में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया की उपस्थिति में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को थाना कोतवाली, अजाक थाना व महिला थाना दमोह का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

​भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली, थानों की संरचना और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।

*थाना कोतवाली भ्रमण* छात्र-छात्राओं को थाना कोतवाली में ड्यूटी रोजनामचा, शिकायत प्राप्त करने की प्रक्रिया, एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज करने के नियम, मालखाना व हवालात से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि एक आम नागरिक बिना किसी भय के अपनी शिकायत लेकर पुलिस तक कैसे पहुंच सकता है।

महिला थाना भ्रमण

महिला थाना प्रभारी सुश्री फेमिदा खान ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, पीड़ित सहायता केंद्र, परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली तथा महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया। छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 181 के उपयोग के प्रति व्यावहारिक समझ दी गई।

अजाक थाना भ्रमण:अजाक थाने में विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों के संरक्षण, संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा विशेष सहायता सेल की भूमिका की जानकारी प्रदान की गई।

​इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य युवाओं के मन से पुलिस के प्रति संकोच व डर को दूर करना, उनमें कानून के प्रति विश्वास जगाना और उन्हें जागरूक नागरिक बनाना रहा। छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपने प्रश्नों व जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Next Post

अर्वन चक्रवात के चलते तेज हवाओं के साथ जिले में हुई बूंदाबांदी

Thu Oct 29 , 2026
रीवा, अर्वन चक्रवात का असर समूचे विंध्य में देखने को मिल रहा है. बुधवार को जहा दिन भर बादल छाये हुए थे. वही दूसरे दिन गुरूवार को सूर्यदेव के दर्शन नही हुए. तेज हवाओं के साथ जिले में बूंदाबांदी हुई, कई जगह तेज बारिश हुई है. हालाकि इससे फसलों को […]

You May Like