रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जप्त

सिंगरौली : सासन पुलिस चौकी ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को ग्राम काम में घेराबंदी कर दबोचते हुये वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की है।चौकी प्रभारी संदीप नामदेव के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिना नंबर के दो सोनालिका एवं स्वराज कम्पनी ट्रैक्टर ट्रॉली में म्यार नदी से अवैध रेत लोड कर विक्री करने के लिए ग्राम काम तरफ आ रहे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम काम में म्यार नदी जाने वाली रोड पर घेराबंदी की गई।

इसी दौरान म्यार नदी तरफ से दो ट्रैक्टर ट्राली में बालू लोडकर आते दिखाई दिए दोनों ट्रैक्टरो का चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टरों को छोड़कर मौके से फरार हो गये। मौके पर वाहन एवं रेत की जांच करने पर पाया गया कि उक्त रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध घटित होना पाए जाने से बिना नंबर के दो ट्रैक्टर जप्त कर चौकी परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। उक्त कार्रवाई में उनि संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन, सउनि विजय अग्निहोत्री, प्रआर सुमत कोल, हेमराज पटेल आर, जितेंद्र सिंह, प्रवीण तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, राजकुमार शाक्य का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान: 6 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

Sun Apr 12 , 2026
सिंगरौली: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विंध्यनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम ढोंटी में दबिश देकर 6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी हिरासत […]

You May Like

मनोरंजन