150 दिन तक सतत् विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया

मून्दी। श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की इकाई क्रमांक 03 ने सतत् विद्युत उत्पादन के 150 दिन पूरे किए। मध्यप्रदेश के खण्डवा जिला में दोंगालिया में स्थित मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगा वाट की इकाई क्रमांक 03 ने एक बार फिर से कीर्तिमान बनाया है। इस यूनिट ने दिनांक 10.11.2024 से दिनांक 09.04.2025 तक 150 दिन तक सतत् विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है।

इस दौरान इकाई द्वारा कुल 2137.51 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन हुआ एवं इस इकाई का प्लांट उपलब्धता फैक्टर (पीएएफ) 94.58त्न,प्लांट लोड फैक्टर (पीएलफ) 89.96 त्न, आक्सिलरी पावर खपत (एपीसी) 5.61त्न तथा विशिष्ट तेल खपत 0.132 मि.ली. प्रति यूनिट रहा।

यहा उल्लेखनीय है कि इकाई क्रमांक 03 ने कमीशनिंग से आज तक कुल 4 बार 100 दिनों एवं दो बार 150 दिनों तक सतत् विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है। श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के दक्ष एवं कुशल मुख्य अभियंता एसके. मालवीय ने इस अवसर पर सिंगाजी महाराज एवं भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की एवं मिठाई वितरित की गई ।

Next Post

ओडिशा में साइबर अपराध कमान केंद्र स्थापित होगा : माझी

Thu Apr 10 , 2025
भुवनेश्वर 10 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि राज्य में साइबर अपराध के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए साइबर अपराध कमान केंद्र स्थापित करने की योजना बनायी जा रही है। श्री माझी ने बुधवार रात दिल्ली दौरे से लौटने के बाद यहां […]

You May Like