भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज धार रवाना होने से पहले कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को मिलने वाला पीएम मित्र पार्क मध्यप्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश की धरती पर आकर आमजन को सेवा और संकल्प की प्रेरणा दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह अवसर प्रदेश की प्रगति की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा।धार के लिए रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्यामला हिल्स स्थित अपने सरकारी बंगले पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन भी किया।
