पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ से भरे जहाज पर अमेरिकी हमले में दो लोगों की मौत

पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ से भरे जहाज पर अमेरिकी हमले में दो लोगों की मौत

वाशिंगटन, 30 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी सेना ने सोमवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मादक पदार्थओं की तस्करी के संदेह में एक जहाज पर हमला किया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अमेरिकी दक्षिणी कमान ने दी। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के निर्देश पर, अमेरिकी संयुक्त टास्क फोर्स सदर्न स्पीयर ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नामित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित जहाज पर घातक सैन्य हमला किया।”

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने आगे कहा, “खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई है कि यह जहाज पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी के ज्ञात मार्गों से गुजर रहा था और मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में शामिल था। दो पुरुष तस्कर मारे गए। अमेरिकी सेना का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ।” पेंटागन ने सितंबर की शुरुआत से अबतक कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित रूप से मादक पदार्थों से भरे 30 जहाजों को डुबो दिया है, जिनमें सवार कम से कम 107 लोग मारे गए हैं। कई महीनों से, अमेरिका ने कैरिबियन में, खासकर वेनेजुएला के तट पर, अपनी महत्वपूर्ण सैन्य उपस्थिति बनाए हुआ है, जिसका कथित उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी से लड़ना है। हालांकि अमेरिका के इस दावे को वेनेजुएला ने कराकस में सरकार परिवर्तन के एक छिपे हुए प्रयास के रूप में खारिज कर दिया है।

Next Post

बाघिन को बांधवगढ़ से रेस्क्यू कर शिवपुरी में छोड़ा

Tue Dec 30 , 2025
शिवपुरी:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 3 साल की बाघिन का रेस्क्यू कर शिवपुरी लाया गया। माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी की मध्य रेंज में बाघिन को छोड़ा गया है। पिंजरा खुलते ही बाघिन दौड़ पड़ी। टाइगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि बाघ पुनर्स्थापना परियोजना के तहत इस बाघिन को शिवपुरी टाइगर […]

You May Like