बुलेट से पटाखे जैसी आवाज़, तेज़ रफ्तार… ट्रैफिक पुलिस ने जब्त की बाइक

इंदौर:तेज़ रफ्तार और धमाके जैसी आवाज़ निकालती बुलेट से सड़क पर सनसनी फैलाने वाले युवक पर ट्रैफिक पुलिस ने देर रात सख्त कार्रवाई की. विजय नगर से रेडिसन चौराहे की ओर तेज़ गति में दौड़ती बुलेट को वायरलेस सूचना पर रेडिसन चौराहे पर तैनात पुलिस टीम ने रोका और मौके पर ही वाहन जब्त कर लिया.
एसीपी ट्रैफिक मनोज खत्री द्वारा दी गई सूचना पर सूबेदार काज़िम रिज़वी और उनकी टीम ने युवक को रोका.

जांच में पाया गया कि चालक के पास सिर्फ लर्निंग लाइसेंस था, उसने बिना अनुमति वाहन चलाया, साइलेंसर मॉडिफाई किया था, नंबर प्लेट गलत लगी थी और तेज़ आवाज़ से ध्वनि प्रदूषण फैला रहा था. ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चालान बनाते हुए बाइक को जब्त कर यातायात थाना पूर्व भेजा.

Next Post

मुख्य मार्ग बना ट्रकों का अड्डा, जाम से राहगीर परेशान

Sat Jul 26 , 2025
शक्तिनगर/सोनभद्र:एनसीएल की दुद्धीचुआ परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में हुई उच्चस्तरीय बैठक में शक्तिनगर थाना प्रभारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि डिओ होल्डर व लिफ्टर की कोयला परिवहन गाड़ियाँ यदि मुख्य मार्ग पर खड़ी मिलीं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।लेकिन इन निर्देशों को धता बताते […]

You May Like