महिला पुलिस अधिकारियों को सौंपा डे ऑफिसर का दायित्व

झाबुआ। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 26 से 31 मई तक प्रदेशव्यापी जनकल्याण पर्व का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 31 मई को झाबुआ जिले के समस्त थानों में महिला पुलिस अधिकारियों को डे ऑफिसर नियुक्त किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और महिलाओं की भागीदारी को पुलिस कार्य प्रणाली में सुनिश्चित करना है। महिला अधिकारियों ने संबंधित थानों में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की। उन्होंने नागरिकों से संवाद स्थापित कर महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण जैसे मुद्दों पर जागरूकता भी फैलायी। साथ ही, महिला चीता पुलिस मोबाइल इकाइयों द्वारा जिलेभर में सक्रिय गश्त कर कानून-व्यवस्था की निगरानी की। इस पहल को नागरिकों द्वारा सराहा गया तथा महिलाओं की प्रभावी भूमिका को सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया गया।

Next Post

डॉ सन्तराम देशवाल को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से नवाजा।

Sat May 31 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like