अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह धराया, 4 आरोपियों से 13 दोपहिया वाहन बरामद

इंदौर: विजयनगर पुलिस ने वाहन चोरी को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शातिर गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 13 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है.पकड़े गए आरोपियों में मोहित वर्मा उम्र 18 साल निवासी परदेशीपुरा, विशेष कोरी उम्र 18 साल निवासी पटेल कॉलोनी, निशांत सुनहरे उम्र 18 साल निवासी शारदा नगर और मोहित सुनहरे उर्फ चिराग उम्र 24 साल निवासी नेहरू नगर शामिल हैं. गिरोह लंबे समय से विजयनगर, परदेशीपुरा, कनाड़िया, सांवेर और देवास नाका क्षेत्रों में सक्रिय था. वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विजयनगर पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया था. इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक मेघदूत गार्डन और विजयनगर क्षेत्र में बिना नंबर की संदिग्ध बाइक लेकर घूम रहे हैं और उन्हें सस्ते दामों में बेचने की फिराक में हैं.

रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के बारे में की जा रही पूछताछ
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूल किया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 13 दोपहिया वाहन बरामद किए, जिनमें पल्सर, एक्टिवा, पैशन प्रो, स्प्लेंडर, सुजुकी, होंडा शाइन और एचएफ डीलक्स जैसे मॉडल शामिल हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, आरोपियों से अब अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा

Sun May 31 , 2026
हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की तीसरी महिला बल्लेबाज बन गई हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। इंग्लैंड के […]

You May Like