भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को निर्माणाधीन भाजपा प्रदेश कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कार्यालय के विभिन्न खंडों का जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
