भैंसदेही। सावलमेंढा ग्राम मे प्रतिवर्ष की श्रंखला मे इस वर्ष भी सरस्वती शिशु सावलमेंढा से दो बहिनो का नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है जिसमे बहिन यशस्वी आहके एवं बहिन तनुश्री इवने ये बहिने सावलमेंढा शिशु मंदिर मे अध्ययनरत है। अभिभावको का कहना है कि बच्चो की इस सफलता मे विद्यालय के आचार्य,दिदियो का मार्गदर्शन और यथक मेहनत भी रही है एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष महाजन ने इनके अभिभावको को भी बधाई दी जिन्होने एक जागरूक अभिभावक का दायित्व निभाया जिससे बच्चो को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ आपको बता दे कि विद्याभारती शैक्षणिक संस्थान द्वारा संचालित यह शिक्षा के क्षेत्र मे देश की सबसे बड़ी संस्था है ग्राम सावलमेंढा मे यह शिक्षा के साथ संस्कार और भैया बहनो को शारिरिक मानसिक और बौद्धिक रूप से विकसित कर व्यक्ति निर्माण करने निर्माण करने वाली संस्था है।
सावलमेंढा से नवोदय विद्यालय में दो बहनों का चयन
