अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए पुलिस द्वारा 01 देशी कट्टा, 01 रिवाल्वर, 01 पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस सहित हथियार निर्माण की सामग्री बरामद की गईऔर अवैध हथियारों की सप्लाई एवं निर्माण से जुड़े 03 आरोपी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कैंट पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कजलीवन मैदान के पास एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस लेकर घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना कैंट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मौके से अनुज सेन पिता स्व. केदार सेन, निवासी लक्ष्मीपुरा वार्ड, थाना कोतवाली, को पकड़ा गया।। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग .315 बोर का देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूंछतांछ में सामने आई अवैध हथियार निर्माण एवं सप्लाई की कड़ी – आरोपी अनुज सेन से पूछताछ करने पर उसने उक्त देशी कट्टा साहिल अहिरवार पिता शिवप्रसाद अहिरवार, निवासी भीम वार्ड, थाना बीना, से प्राप्त करना बताय। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा साहिल अहिरवार के निवास पर दबिश दी गई। साहिल अहिरवार के कब्जे से 01 नग .38 बोर की देशी रिवाल्वर एवं 01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया साथ ही उसके पास से अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण एवं सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में ड्रिल मशीन, पेचकस, पाना, हथौड़ा, लोहे की रॉड, पाइप, स्प्रिंग, 03 कटी हुई नाल, स्क्रू, लकड़ी के गुटके, स्प्रिंग लॉक, कैंची, रापी एवं लोहे की पत्तियां सहित अन्य सामग्री शामिल है।

आरोपी साहिल अहिरवार से पूछताछ में तीसरे आरोपी तक पहुंची पुलिस – साहिल अहिरवार से पूछताछ करने पर उसने एक देशी पिस्टल सूरज अहिरवार पिता हेमराज अहिरवार, निवासी आवासीय कॉलोनी, थाना मोतीनगर, जिला सागर को देना बताया। पुलिस टीम द्वारा सूरज अहिरवार की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 01 नग .32 बोर की देशी पिस्टल एवं 01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थाना कैंट पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने, निर्माण करने एवं सप्लाई से जुड़े 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 03 अवैध हथियार, 03 जिंदा कारतूस तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। जप्तशुदा सामग्री 01 नग .315 बोर का देशी कट्टा एवं 01 नग .315 बोर का जिंदा कारतूस, 01 नग .38 बोर की देशी रिवाल्वर एवं 01 नग .38 बोर का जिंदा कारतूस, 01 नग .32 बोर की देशी पिस्टल एवं 01 नग .32 बोर का जिंदा कारतूस, अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण एवं सामग्री, जिसमें ड्रिल मशीन, पेचकस, पाना, हथौड़ा, लोहे की रॉड, पाइप, स्प्रिंग, 03 कटी हुई नाल, स्क्रू, लकड़ी के गुटके, स्प्रिंग लॉक, कैंची, रापी एवं लोहे की पत्तियां आदि शामिल हैं।

Next Post

एयर इंडिया सैट्स ने कॉनकोर एयर के साथ कार्गो की आवाजाही तेज करने के लिए किया करार

Tue Aug 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) एयर इंडिया सैट्स एयरपोर्ट सर्विसेज (एआईसैट्स) ने कॉनकोर के दादरी स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) से कार्गो की आवाजाही को और गति प्रदान करने के लिए कॉनकोर एयर लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इसका उद्देश्य दादरी आईसीडी से सीमा […]

You May Like