सिकंदराबाद में मुठभेड़ के दौरान डी-कंपनी का सदस्य नसीम उर्फ रिजवान ढेर

नोएडा। एसटीएफ यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मुठभेड़ के दौरान डी-कंपनी के सदस्य नसीम उर्फ रिजवान को मार गिराया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल नसीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नसीम हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत 26 से अधिक आपराधिक मुकदमों में वांछित था। इसके अलावा दिल्ली में हुई दो हत्याओं के मामलों में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।

Next Post

नौकरी का झांसा देकर युवक को रूस भेजा, 20 दिन बाद टूटा संपर्क; 4000 डॉलर मांगे, सिर काटने की धमकी

Fri Nov 20 , 2026
कानपुर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर कानपुर के पनकी रतनपुर निवासी एक युवक को रूस भेजने का मामला सामने आया है। रूस पहुंचने के करीब 20 दिन बाद युवक का परिवार से संपर्क टूट गया। इसके बाद से परिजन उसकी सलामती को लेकर परेशान हैं। परिवार का आरोप है कि […]

You May Like