नौकरी का झांसा देकर युवक को रूस भेजा, 20 दिन बाद टूटा संपर्क; 4000 डॉलर मांगे, सिर काटने की धमकी

कानपुर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर कानपुर के पनकी रतनपुर निवासी एक युवक को रूस भेजने का मामला सामने आया है। रूस पहुंचने के करीब 20 दिन बाद युवक का परिवार से संपर्क टूट गया। इसके बाद से परिजन उसकी सलामती को लेकर परेशान हैं। परिवार का आरोप है कि आरोपियों के बताए टेलीग्राम अकाउंट के जरिए संपर्क करने पर उनसे युवक की सुरक्षित वापसी के नाम पर 4000 डॉलर की मांग की गई।

रकम नहीं देने पर युवक का सिर काटकर भेजने की धमकी भी दी गई।परिवार के मुताबिक, टेलीग्राम के जरिए उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। इस पूरे मामले में युवक की बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा की है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर भाई को सुरक्षित वापस भारत लाने की गुहार लगाई है। परिवार ने सरकार से मामले में तत्काल कार्रवाई करने और रूस में फंसे युवक की सकुशल वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Next Post

चरित्र के संदेह में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी पति हिरासत में

Fri Nov 20 , 2026
गुना। म्याना थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में गुरुवार रात एक महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, पिपरिया गांव निवासी नूरी बाई (लगभग 45 […]

You May Like