छोटा हाथी से ढुल रही शराब पकड़ाई

जबलपुर : अधारताल पुलिस ने अमखेरा में दबिश देकर छोटा हाथी से ढुल रही शराब पकड़ी है । साथ ही तस्कर को भी दबोचा है । कार्रवाई के दौरान 90 कार्टून में 4500 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में छोटा हाथी वाहन जप्त की गई।टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि अमखेरा रोड जागृतिनगर के पास घेराबंदी कर छोटा हाथी चालक जसवीर सिंह संधु 32 वर्ष निवासी लेमा गार्डन राजीव गांधी आवास गोहलपुर को दबोचा गया जबकि उसका साथी अनिल भाग निकला।

छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एम 6942 की तलाशी लेने पर 90 कार्टून रखे मिले, चैक करने पर कुल 4 हजार 500 पाव देशी शराब कीमती लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये की रखी मिली। जिसके जब्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Post

रानी लक्ष्मीबाई, गुरु अर्जन देव और मिल्खा सिंह को सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि, देश के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा

Thu Jun 18 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता और मातृभूमि के सम्मान के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रानी लक्ष्मीबाई को कोटि-कोटि नमन […]

You May Like