विषाक्त कफ सिरप प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु और केंद्र सरकार को लिखा पत्र

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले में विषाक्त कफ सिरप से हुई मासूम बच्चों की मौतों के मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को बताया कि इस प्रकरण में तमिलनाडु की एक फैक्ट्री की दवाइयों को प्रतिबंधित किया गया है और अब राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार तथा केंद्र सरकार दोनों को इस संबंध में पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में तमिलनाडु की एक फैक्ट्री से आई दवाइयों को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। दो और फैक्ट्रियों की जानकारी मिली है, जिन्हें भी प्रतिबंधित करने के लिए राज्य सरकार ने अनुशंसा की है। डॉ. यादव ने बताया कि जहां दवाइयां तैयार की जाती थीं, वहां मानवीय दृष्टि से भी कई आपत्तिजनक बातें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन इस पूरे मामले में निरंतर कार्रवाई कर रहा है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Next Post

कफ सिरप प्रकरण: दो औषधि निरीक्षक और उप संचालक निलंबित, ड्रग कंट्रोलर का स्थानांतरण

Mon Oct 6 , 2025
भोपाल। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा कदम उठाते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में हैं: 1. शोभित कोष्टा, उप औषधि नियंत्रक एवं नियंत्रण प्राधिकारी, औषधि प्रशासन भोपाल 2. शरद जैन, औषधि […]

You May Like

मनोरंजन